
जमशेदपुर के सुंदर पिकनिक स्पॉट में शुमार डिमना डैम में रविवार की सुबह पुलिस ने एक शव बरामद किया है। शव को सर कूच कर मारा गया है। बोड़ाम थाना प्रभारी काजल कुमार ने बताया कि मृतक का नाम गुरु है वह डैम में आने वाले लोगों से मांग कार अपना जीवन यापन करता था। उसकी हत्या किसने कि ये जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।






