जमशेदपुर: 29 जून रविवार को सुबह 10:00 बजे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा झारखंड प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक एग्रिको क्लब हाउस में हुई . इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय एवं बतौर अतिथि धनबाद के विधायक राज सिन्हा उपस्थित थे. कार्यकारिणी बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के अध्यक्ष प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर सीबी सहाय ने की. जबकि संचालन महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने की. बैठक में झारखंड के 15 जिलों के जिला अध्यक्ष एवं कमेटी के लोग उपस्थित थे. सर्वप्रथम कार्यकारिणी सभा की बैठक में चित्रगुप्त भगवान की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उनके आरती की गई. उसके उपरांत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई.अखिल भारतीय कायस्थ महासभा झारखंड प्रदेश द्वारा 28 जून को जमशेदपुर (टाटा) में आयोजित विशेष बैठक एवं कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ. इस बैठक में प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों सहित समाज के गणमान्य सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही.(नीचे भी पढे)

महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए :
नि:शुल्क सामूहिक विवाह: महासभा द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए नि:शुल्क सामूहिक विवाह का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. जिससे विवाह जैसे शुभ कार्य को सरल, गरिमापूर्ण एवं सामूहिक सहयोग की भावना से संपन्न कराया जा सके.
ज़िलावार स्टार्टअप प्रोत्साहन योजना: कायस्थ युवाओं को रोजगार एवं व्यवसाय के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने हेतु प्रत्येक जिले में स्टार्टअप को बढ़ावा देने की कार्य योजना तैयार की जाएगी. इससे स्थानीय स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा और समाज के युवा आत्मनिर्भर बनेंगे.
‘जिंगल ऐप’ को मजबूत बनाना: समाज को डिजिटल रूप से जोड़ने के लिए ‘जिंगल ऐप’ को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने पर बल दिया गया, ताकि सभी सदस्य आपसी संवाद व सूचना आदान-प्रदान में जुड़े रहें.
रांची में बृहत् सम्मेलन: आगामी नवंबर माह में रांची में एक विशाल सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें प्रदेश एवं अन्य राज्यों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा. इस सम्मेलन में शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार एवं संगठन की भावी दिशा पर व्यापक चर्चा की जाएगी.
नगर निगम चुनाव में सक्रिय भागीदारी: महासभा ने यह भी प्रस्ताव पारित किया कि आने वाले नगर निगम के चुनाव में प्रत्येक वार्ड से कायस्थ समाज की ओर से अपना प्रत्याशी खड़ा किया जाएगा, ताकि समाज की भागीदारी एवं प्रतिनिधित्व को सशक्त बनाया जा सके. इसके लिए सभी जिलों व नगर इकाइयों को कार्य योजना बनाने हेतु निर्देशित किया गया.(नीचे भी पढे)
इस मौके पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कार्यकारिणी की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा उपेक्षा का शिकार हो रहा है. एक समय था जब हमारे लोग देश में राजनीति के क्षेत्र में शिखर पर थे. यह समाज नेतृत्व करने के लिए है ना की जात-पात करने के लिए और हमने देश का नेतृत्व किया है. लेकिन आज की तारीख में विभिन्न राजनीतिक दल जो है कायस्थ समाज को उपेक्षित कर रहे हैं. उनको उनका उचित प्रतिनिधित्व नहीं दे रहे हैं. जिसकी वजह से आज केंद्र सरकार से लेकर राज्य की सरकार तक हमारा कोई प्रतिनिधि मंत्रिमंडल में नहीं है. ऐसी स्थिति में हम सबों के लिए सोचने का समय आ गया है कि किस तरीके से हम सब मिलकर के अपनी पहचान को फिर से बनाएं और राष्ट्र के स्तर पर सभी राजनीतिक दलों को के समाज को लेकर चलने के लिए मजबूर करें. उन्होंने समाज के लोगों को एकजुट होकर के एक दूसरे के सम्मान करते हुए सहयोग करने की अपील की ताकि आने वाले दिनों में एक सशक्त समाज का निर्माण किया जा सके. जो राष्ट्र के विकास में अपने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सके.कार्यकारिणी की बैठक में स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष मदन मोहन प्रसाद ने किया. संचालन कार्यकारी अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने किया. धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री अनिल सिन्हा ने किया. इस अवसर पर पूरे झारखंड में संगठन की स्थिति और आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक प्रदेश के महामंत्री सुशील कुमार लाल ने अपने रिपोर्ट पेश की.बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष झारखंड प्रभारी मुकेश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष डॉ सीबी सहाय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक आखौरी, देश महासचिव सुशील कुमार लाल, कार्यकारी अध्यक्ष कोल्हान प्रभारी संजीव श्रीवास्तव, मदन मोहन प्रसाद, राजेश सिन्हा, संदीप रंजन, दीपक मलिक, रवि कुमार, सदन सिन्हा, सज्जन सहाय, संजय वर्मा, डॉक्टर एके लाल,अजय सिन्हा,अनिल सिन्हा, प्रीति सिन्हा, रितिका श्रीवास्तव, रंजीत श्रीवास्तव, अमरेश श्रीवास्तव, सुमित परिहार, अनीशा सिन्हा, आभा वर्मा, सुनील श्रीवास्तव, सोना सिन्हा समेत सैकड़ो की संख्या में कार्यसमिति के सदस्य और विभिन्न जिला के प्रतिनिधि उपस्थित थे.




