
जमशेदपुर : झारखंड राज्य सहकारी बैंक कर्मचारी संघ की ओर से इसको लेकर आंदोलन करने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. संघ के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर प्रबंधन को 15 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया है. इन लोगों ने कहा है कि प्रबंधन के समक्ष कई बार इन लोगों ने अपनी मांगो को रखा है. इस पर अब तक विचार प्रबंधन नहीं कर रहा है. संघ की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त 2020 तक प्रबंधन इन उपरोक्त मांगों पर विचार नहीं किया तो बाध्य होकर संघ चरणबद्ध आंदोलन का रूख अख्तियार करेगा, जिसकी सारी जवाबदेही प्रबंधन की होगी.
मुख्य रुप से 5 मांगे यथा :
1.बैंक कर्मियों के विसंगति पूर्ण ग्रेड पे को सुधार कर बढ़ोतरी किया जाना.
2.वर्षों से लंबित कर्मचारियों को प्रोन्नति दिया जाना.
3.बैंक में रिक्त पड़े पदों पर आईबीपीएस के माध्यम से बहाली कराना.
4.कर्मचारियों को मेडिक्लेम एवं ग्रुप इंश्योरेंस का लाभ दिया जाना.
5.सेवा नियमावली एवं स्थानांतरण नीति तैयार किया जाना.





