
लोहरदगा : झारखंड के लोहरदगा पंचायत चुनाव को लेकर सदर थाना की पुलिस ने शहरी क्षेत्र और ग्रामीण इलाकों में छापामारी कर देशी अवैध शराब की खेप जब्त किया है. सदर थानेदार मंटू कुमार की अगुवाई में देर रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी किया गया. पुलिस कार्रवाई के दौरान शहरी क्षेत्र के भट्टी ढलान और निगनी गांव से अवैध शराब की 111 बोतल बरामद किया गया है. शराब के अवैध कारोबार के आरोप में मौके से पुलिस ने भट्ठी ढलान निवासी सचिन कपिल प्रसाद व निगनी गांव निवासी भूषण साहू को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संदर्भ में सदर थाना प्रभारी मंटू कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा था. सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई पर अवैध शराब का खेप बरामद किया गया है जबकि दो आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई है.







