
गिरिडीह : शुक्रवार को गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू एवं झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ झंडा मैदान में होने वाले झामुमो के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर जायजा लिया. मौके पर डीसी, एसी, एनडीसी के अलावा कई और प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद थे. विधायक ने सभी पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. बता दे कि झामुमो का स्थापना दिवस 4 मार्च को मनाया जाता है.





