
जमशेदपुर : टाटा पावर के जमशेदपुर प्लांट में शुक्रवार को एक हादसा हुआ, जिसमें ठेका कर्मचारी की मौत हो गई. मृतक गोविंदपुर के भोला बगान निवासी रजत पांडेय है, जो भाड़े के मकान में वहां रहता था. बताया जाता है कि टाटा पावर के जमशेदपुर प्लांट में वह अपने दो साथियों के साथ काम के लिए जा रहा था. इसी बीच उसको रास्ते में चक्कर आ गया जिससे वह गिर गया और घायल हो गया उसको तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाएगा जहां उसकी मौत की पुष्टि डॉक्टरों ने कर दी. मौत के कारणों के बारे में अब तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.



