मेदिनीनगर (पलामू) : बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 137 वीं जयंती मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की.संचालन संजय कुमार ने किया. सर्वप्रथम सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर फूल-माला चढ़ा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस यानि 5 सितंबर को ही हर साल शिक्षक दिवस मनाई जाती है.मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि डा. सर्वपल्ली राधा कृष्णन महान शिक्षाविद्, दार्शनिक, चिंतक एवं प्रखर राजनेता होने के साथ-साथ विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति भी थे. उनका जन्म 5 सितंबर, 1888 ईस्वी को हुआ था. (नीचे भी पढे)
वे 1952 से 1957 तक भारत के उपराष्ट्रपति रहे. इसके बाद 1962 से 1967 तक राष्ट्रपति का पद सुशोभित किया. राधाकृष्णन एक साधारण शिक्षक से राष्ट्रपति पद तक पहुंचे.भारत सरकार ने 1954 में उन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया. वे सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, एक विचार थे. उनका सदा जीवन उच्च विचार के व्यक्ति थे. उन्होंने अपने जीवन में शिक्षा को काफी महत्व दिया. उनका मानना था कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते हैं.मोर्चा अध्यक्ष ने शिक्षकों से अपील की कि वे डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों से सीख लेकर समाज एवं राष्ट्र सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान दें. सूरजमल राम ने डा. राधाकृष्णन की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की अपील की. इस अवसर पर दीपक कुमार, दिनेश राम, उत्तम कुमार, कृष्णा राम, विकी पासवान, रामनरेश महतो, जयपाल मोची, सनी कुमार, गौतम कुमार व संजीत कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए.














