मेदिनीनगर (पलामू) : रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी प्रागेश निगम के नेतृत्व में गुरुवार को डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी के साथ चेकिंग अभियान में सीआरपीएफ़, आरपीएफ, एसआईटी द्वारा जांच की गयी. इस दौरान आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके तहत कई ट्रेनों में और रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग किया गया. यह अभियान लगातार जारी रहेगा. इस विशेष अभियान के तहत बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है, वही उनसे जुर्माना भी वसूला जा रहा है.














