जमशेदपुर: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं. कभी अपने फार्महाउस की झलक से तो कभी परिवार के साथ बिताए पलों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर. लेकिन इस बार धोनी जिस वजह से चर्चा में हैं, वह सात सितंबर की सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने सनसनी मचा कर रख दी है. बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन ने अपनी आगामी प्रोजेक्ट द चेज का टीजर शेयर किया, जिसे माधवन ने बसन बाला की द चेज का टीजर बताया. इसमें एक बेहद चौंकाने वाला चेहरा सामने आया. नीचे भी पढ़े)

वीडियो में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ‘कैप्टन कूल” एमएस धोनी एक एक्शन हीरो के अवतार में नजर आ रहे है. इस वीडियो में कैप्टन कूल धोनी एक टास्क फोर्स आफिसर के रुप में गोलियां बरसाते दिखाई दे रहे है, जिसको लेकर फैंस में काफी उत्साह है. हालांकि माधवन ने यह साफ नहीं किया है कि द चेज कोई फिल्म है या फिर वेब सीरीज या फिर कुछ और, लेकिन टीजर ने साफ कर दिया है कि कैप्टन कूल अब बड़े पर्दे पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है. फिलहाल इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई सभी जानकारियां गुप्त रखी गयी है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गयी है. क्रिकेट की दुनिया से अलविदा के बाद कैप्टन कूल धोनी प्रोडक्शन और अन्य व्यवसायिक गतिविधियों में हाथ आजमा रहे है. (नीचे भी पढ़े)
इस टीजर की सबसे बड़ी खूबी है कि इसके दोनों प्रमुख पात्र आर माधवन व एमएस धोनी झारखंड है. कैप्टन कूल झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले है. जबकि आर माधवन जमशेदपुर के रहने है. देखना है कि दो झारखंडी इस टीजर को किस फलक तक ले जाने में सफल होते है.



