• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, July 28, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jharkhand-vidhansabha-winter-session-झारखंड विधानसभा में ध्वनिमत से 2926 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश, भाजपा ने किया वाक आउट, जमशेदपुर के मालिकाना हक, मोहरदा जलापूर्ति और जमशेदपुर अक्षेस के अस्तित्व को लेकर सरयू राय ने उठाये सवाल, बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती ने गरमा धान का मुद्दा उठाया, सीपी सिंह बोले-सरकार जवाब दें क्या सरकार के मंत्री ”निकम्मे” है, सदन के बाहर भाजपा विधायक रंधीर सिंह और कांग्रेस के इरफान में छीनाझपटी

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड विधानसभा में हंगामा के बीच ही कई सारे मुद्दे उठाये गये. इस दौरान कई सारे मुद्दे पर सरकार ने अपना लिखित जवाब भी दिया जबकि कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा भी हुई. चर्चा के दौरान ध्वनिमत से 2926 करोड़ रुपये का द्वितीय अनुपूरक बजट को पारित कर दिया गया. विपक्ष ने सदन का बहिष्कार किया था, लेकिन इसके बावजूद बजट पारित कर दिया गया. वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने अनुपूरक बजट पर चर्चा करते हुए बताया कि हेमंत सोरेन की सरकार फिजूलखर्ची पर विश्वास नहीं करती है. पूर्ववर्ती भाजपा की सरकार ने बजट की अधिकांश राशि की फिजुलखर्ची ही की थी. हमारी सरकार का मानना है कि वैसी योजनाओं पर ज्यादा राशि खर्च की जाये, जनता को लाभ मिले. वित्त मंत्री ने रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कहा कि दिसंबर माह तक बजट का 46 फीसदी राशि खर्च हो चुका है. भाजपा के विधायक 25 फीसदी खर्च होने की बात कर रहे हैं, जो पूरी तरह से गलत है. वित्त मंत्री ने कहा कि अनुपूरक बजट में ग्रामीण विद्युतीकरण को लेकर काफी प्रावधान किया गया है और ऊर्जा विभाग को सबसे ज्यादा राशि दी गयी है. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग को राशि दी गयी है, जिसमें15वें वित्त आयोग से मिले 488 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट को समाहित किया गया है. उन्होंने बताया कि राशि बांटने भी राशि खर्च होगी. ग्रीन कार्ड वाले को मुफ्त में राशन दिया जायेगा जबकि गरीबों को लुंगी धोती साड़ी योजना का लाभ दिया जायेगा. 13 लाख लोगों को पेंशन योजना का भी लाभ देने की घोषणा की गयी. (नीचे पूरी खबर देखें)

ADVERTISEMENT

गरमा धान का मुद्दा उठाया बहरागोड़ा के विधायक ने
बहरागोड़ा से झामुमो विधायक समीर मोहंती ने अल्पसूचित प्रश्न के दौरान कृषि विभाग से पूछा कि क्या राज्य में बहुतायत में गरना धान की खेती की जाती है. इस पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि गरमा धान की खेती बहुतायत मात्रा में नहीं की जाती है. राज्य में खरीफ में धान की खेती लगभग 17.5 लाख हेक्टेयर होती है. उत्पादन लगभग 51 टन होता है जबकि गरमा धान की खेती 15 हजार हेक्टेयर की जाती है, जो खरीफ के लगभग 0.9 फीसदी है, जिसका उत्पादन 37500 टन होता है. समीर मोहंती ने पूछा कि एमएसपी पर गरमा धान नहीं खरीदे जाने के कारण किसानोंको बाजार में काफी कम कीमत ही मिल पा रही है. कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की वेबसाइट पर खरीफ मौसम 2021-2022 पर निर्धारित एमएसपी संबंधथित सूचना में गरना धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) नहीं है. यह राज्य स्तर का मामला नहीं है, केंद्र सरकार से इस मसले को लेकर जरूर बातचीत की जायेगी. (नीचे पूरी खबर देखें)

सरयू राय ने जमशेदपुर के तीन ज्वलंत मुद्दों को उठाया
जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने सोमवार को विधानसभा में जमशेदपुर के मोहरदा पेयजलापूर्ति, मालिकाना हक और म्युनिसिपैलिटी (जमशेदपुर अक्षेस) का मामला उठाया. अनुपूरक बजट पर अपने भाषण में श्री राय ने कहा कि बजट में सरकार ने ऊर्जा पर सबसे अधिक 588 करोड़ रूपये का प्रावधान किया है, जबकि राजधानी रांची में भी रोज़ाना 6 घंटा बिजली कट रही है. इसके बाद स्वास्थ्य पर 518 करोड़ का प्रावधान किया है जिसमें से 444 करोड़ केन्द्र का अंशदान है, जबकि सरकारी अस्पतालों की स्थिति बहुत ही ख़राब है. परंतु नगर विकास में केवल 19 करोड़ रूपया ही दिया है. जबकि जमशेदपुर शहर में मोहरदा पेयजल आपूर्ति और आसपास के इलाक़ों में भी पेयजल आपूर्ति के लिये काफ़ी धन की ज़रूरत है. श्री राय ने आगे कहा कि 2005 में 86 बस्तियों वाली 1700 एकड़ ज़मीन को टाटा लीज़ से इसलिये अलग किया गया था कि मालिकाना देना है. पिछली सरकार ने इसकी जगह लीज़ का झुनझुना थमा दिया जिसे बस्तीवासियों ने स्वीकार नहीं किया. वर्तमान सरकार भी आश्वासन के बावजूद विलंब कर रही है. उन्होंने अपने भाषण में मालिकाना देने का फ़ायदा बताया और कहा कि सरकार जल्द से जल्द यहां के घरों का होल्डिंग नम्बर दे. श्री राय ने जमशेदपुर में नगर निगम बनाम औद्योगिक नगर का विवाद जल्द ख़त्म करने पर ज़ोर दिया और कहा कि देश में जमशेदपुर ही एकमात्र ऐसा शहर है जहां पर नगरपालिका के नाम पर असंवैधानिक जेएनएसी चल रहा है. सरकार जमशेदपुर की तीन समस्याओं-मालिकाना, मोहरदा और म्युनिसिपैलिटी का शीघ्र समाधान करे. (नीचे पूरी खबर देखें)

विधायक लंबोदर महतो ने ओबीसी आरक्षण की मांग की
आजसू विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि ओबीसी के 27 फीसदी आरक्षण को लागू करने की मांग पर धरने पर बैठे हैं. आजसू पार्टी अनुसूचित जनजाति के आरक्षण के विरोधी नहीं है. लेकिन हेमंत सरकार ने अपने चुनावी वादों में ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने का जो वादा किया था. वो 2 साल बाद भी पूरा होता नहीं दिख रहा है. (नीचे पूरी खबर देखें)

विधानसभा में विधायक प्रदीप यादव ने उठाया मुद्दा
विधानसभा में कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि झारखंड के 41 मिलिट्री और पारा मिलिट्री जवान पिछले 8 साल में देश की सुरक्षा में शहीद हो चुके हैं. प्रदीप यादव ने पूछा कि क्या यह सही है कि भारत और झारखंड सरकार से मिलने वाली सुविधाएं अब तक उनके आश्रितों को नहीं मिला है. जिस कारण उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है. इस पर सरकार की ओर से बताया गया कि शहीद परिवारों को विशेष अनुग्रह अनुदान के रूप में झारखंड गठन की तारीख से 2 लाख रुपए और 2018 से 10 लाख रुपए तथा अनुकंपा के आधार पर सरकारी सेवा में नियुक्ति का प्रावधान है. प्रावधान के तहत डीसी से प्राप्त प्रस्ताव के आलोक में अनुमान्य लाभ की स्वीकृति विभाग के स्तर से प्रदान की जाती है. सरकार ने बताया कि राज्य के शौर्य पुरस्कार से अलंकृत शहीद सैनिकों के आश्रित परिवार को शौर्य पुरस्कार श्रेणी के अनुरूप एकमुस्त नगद राशि का भुगतान करने का प्रावधान है. वर्तमान में 2 मामले निर्णय के प्रक्रियाधीन हैं. (नीचे पूरी खबर देखें)

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष को गलती दिखायी और कहा क्या आप सब निकम्मा है
सदन की कार्रवाई के दौरान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सीपी सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो को भूल की ओर इशारा किया. उन्होंने कहा कि आप सदन में आते हैं तो पहले विपक्ष और फिर सत्ता पक्ष का अभिवादन करते है. भाजपा विधायक ने कहा कि आज आपने पहले सत्ता और विपक्ष का अभिवादन किया, उम्मीद है कि आगे से स्पीकर भूल को सुधार लेंगे. इस दौरान सीपी सिंह ने कहा कि भाजपा के ही विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि सरकार के मंत्री निकम्मे है. इस पर सीपी सिंह ने कहा कि क्या आप सब निकम्मे है, यह बताइये.
भाजपा के रंधीर सिंह और कांग्रेस के इरफान में छीना झपटी
भाजपा के लोग सदन के बाहर तख्ती लगाकर प्रदर्शन कर रहे थे. इसी बीच कांग्रेस के विधायक डॉ इरफान अंसारी आये और तख्ती को भाजपा विधायक रंधीर सिंह से लेने लगे. इस पर दोनों के बीच नोंकझोक हो गयी. दोनों के बीच छीना झपटी की नौबत आ गयी. हालांकि, इस तल्खी को बाद में खुद दोनों ने ही शांत कर लिया और इरफान अंसारी अंदर चले गये.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post

jamshedpur-sunderkand-जमशेदपुर में सुन्दरकाण्ड के संगीतमय पाठ का हुआ आयोजन, हनुमान चालीसा का व्याख्यान

jamshedpur-encroachment-बिरसानगर में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी, इलाके में लगा सरकारी बोर्ड

jamshedpur-encroachment-बिरसानगर में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी, इलाके में लगा सरकारी बोर्ड

jamshedpur-kambal-seva-of-kale-जमशेदपुर के ''काले कंबलवाले'' की सेवा यात्रा शुरू, 18 साल के बावजूद नहीं थमा आज तक कंबल सेवा, साधु संतों से शुरू हुआ इस साल का अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur CISCE zonal cricket trials : ‘गो ग्रीन’ संदेश के साथ मैदान में उतरा केएसएमएस, सीआइएससीइ क्रिकेट ट्रायल में 9 खिलाड़ी रीजनल में चयनित

Saraikela chandil drowning case : जायदा पुल के पास नदी में डूबे ट्रेलर चालक का शव बरामद, दिल्ली का रहने वाला था चालक

Jamshedpur rural incident : पटमदा के बाद गालूडीह में भी 108 एंबुलेंस सेवा पर सवाल, छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Horoscope Know Your Day Monday 27th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 27 जुलाई 2026

Jharkhand government action : पूर्वी सिंहभूम में नेहा अरोड़ा को दी गयी जिम्मेदारी, स्वास्थ्य विभाग में बढ़ी हलचल, हर माह होगा मेडिकल कॉलेज व सदर अस्पतालों का निरीक्षण

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur CISCE zonal cricket trials : ‘गो ग्रीन’ संदेश के साथ मैदान में उतरा केएसएमएस, सीआइएससीइ क्रिकेट ट्रायल में 9 खिलाड़ी रीजनल में चयनित

Saraikela chandil drowning case : जायदा पुल के पास नदी में डूबे ट्रेलर चालक का शव बरामद, दिल्ली का रहने वाला था चालक

Jamshedpur rural incident : पटमदा के बाद गालूडीह में भी 108 एंबुलेंस सेवा पर सवाल, छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Jharkhand government action : पूर्वी सिंहभूम में नेहा अरोड़ा को दी गयी जिम्मेदारी, स्वास्थ्य विभाग में बढ़ी हलचल, हर माह होगा मेडिकल कॉलेज व सदर अस्पतालों का निरीक्षण

Tata motors employee retirement : टाटा मोटर्स के कर्मचारी अरुण सिंह सेवानिवृत, दी गयी विदाई

Jamshedpur doctors death case : डिमना में दो डॉक्टरों की मौत के बाद एमजीएम प्रशासन सख्त, इंटर्न हॉस्टलों से हटेंगे अवैध कब्जे

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News