
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में प्रख्यात भजन गायक पंडित प्रेम प्रकाश दुबे द्वारा सुन्दरकाण्ड का पाठ एवं श्री हनुमान चालीसा का व्याख्यान किया गया. श्री राम-हनुमान भक्त के बैनर तले हुए इस कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वल्लित कर किया गया. संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ एवं हनुमान चालीसा व्याख्यान के उपरान्त भक्तों के बीच प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम को विराम दिया गया. (पूरी खबर देखें)

सम्पूर्ण कार्यक्रम 33 धर्मप्रेमियों के आर्थिक सहयोग एवं अनेकों ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की मेहनत से सफलतापूर्वक आयोजित हो सका. इनमें प्रमुख रूप से अजय मुरारका, सुभाष मुनका, बासुदेव खेमका, मनीष केडिया, रमाकांत गुप्ता, दीपक रामूका, अशोक भालोतिया निर्मल काबरा नंदकिशोर अग्रवाल, अरुण बाकरेवाल, अशोक अग्रवाल, दिलीप गोयल, अशोक गोयल नरेश मोदी, शंकर मित्तल, राजेश रिंगसिया व बीएन शर्मा ने मुख्य रूप से अपना योगदान दिया.




