रांची: झारखंड में पिछले 24 घंटे में मॉनसून सामान्य रहा है, जहां कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई है. वहीं धनबाद में भारी वर्षा दर्ज की गयी. सोमवार से लेकर अगले तीन दिन देवघर, दुमका, जामताड़ा समेत कई जिलों में भारी वर्षा का अनुमान लगाया गया है. वहीं शेष जिलों में आंशिक बादल छाये रहेंगे. इसे लेकर रांची केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने चेतावनी जारी की है. (नीचे भी पढ़ें)
सोमवार को देवघर समेत इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान – सोमवार को दुमका, देवघर और जामताड़ा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है. वहीं राज्य के गोड्डा, धनबाद, बोकारो, साहेबगंज और पाकुड़ जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी है.
29 जुलाई को इन जिलों में येलो अलर्ट – पूर्वानुमान अनुसार राज्य के रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज जिले में भारी बारिश का अनुमान है.
6 जिलों में 30 जुलाई को अलर्ट – 30 जुलाई को बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर और दुमका जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी है.



