
रांची : इन दिनों साइबर ठगों की होड़ लगी है. ज्यादातर साइबर अपराधी ऐसे लोगों को निशाना बना रहे है जो आसानी से उनके बातों में फस जाए. ऐसी ही एक घटना हुई है रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र की. जहां अपराधियों ने एक महिला को कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर 10 लाख की ठगी कर ली. महिला रांची के पहाड़ी मंदिर इलाके की रहने वाली वाली है. जिसका नाम साइमा शाह है. महिला को दो नवंबर को साइबर अपराधियों का फोन आता है. उन्होंने कहा कौन बनेगा करोड़पति के तहत बीएमडब्ल्यू कार और 25 लाख रुपए आपने जीती है. उन अपराधियों के झांसा में आकर महिला से 10 लाख रुपये की ठगी कर ली. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)
ठगी का शिकार होने के बाद जब महिला के हाथ कुछ नहीं लगा तो उसने इसकी सूचना अपने पति नेयर शाह को दी. फिर उनके पति ने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया. उन्होंने थानेदार को बताया कि उसे दो नवंबर को आकाश वर्मा नाम के एक व्यक्ति का फोन आया था. जिसने बताया कि कौन बनेगा करोड़पति में उसे 25 लाख रुपये व बीएमडब्ल्यू कार की लॉटरी लगी है. अपराधियों ने कहा कि कुछ देर बाद आपको हमारे बैंक के मैनेजर का फोन आएगा और वो आपको जो कहेंगे आप उसी प्रकार करें. कुछ समय बाद उसे जयपाल सिंह नाम के एक व्यक्ति ने मैनेजर बनकर फोन किया और बताया कि आपको 25 लाख रुपये की लॉटरी लगा है. परन्तु इसे पाने के लिए आपको कुछ रुपये डिपॉजिट करने होने. फिर महिला ने अपराधियों के बोलने पर 45 हजार रुपये दिए. फिर उन्होंने बीएमडब्ल्यू कार को दुबई से मंगवाने की बात कही. जिसके लिए महिला ने अपने गहने व अन्य लोगों से उधार लेकर रकम पूरा किया. पैसे चुकाने के बाद जब अपराधियों का फोन लगना बंद हो गया तब महिला ने इसकी सूचना अपने पति नैयर शाह को दी. फिलहाल उन साइबर ठगों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है.





