
जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी अपने ही सवालों के घेरे में फंसती जा रही है. बता दें कि 10 जुलाई को राजभवन की ओर से अधिसूचना जारी कर झारखंड के चार विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गये थे. इनमें जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी, रांची विश्वविद्यालय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची, बिनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय धनबाद शामिल है. राजभवन की ओर से कहा गया था कि अगस्त के अंत तक वीसी की नियुक्ति हो जायेगी. परन्तु अब तक नियुक्ति नहीं हो पायी है. अब 29 अगस्त को राजभवन के अंडर सेक्रेटी की ओर से कोयलांचल विश्वविद्यालय में वीसी का प्रभार हजारीबाग डीसी को देने के लिए अधिसूचना जारी की गयी है. इन पद का प्रभार हजारीबाग के डीसी तब तक संभालेंगे जब तक नये कुलपति की घोषणा नहीं कर दी जाती. वही जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में बिना कुलपति की नियुक्ति के चांसलर पोर्टल के जरिये यूजी में नामांकन तो होगा. लेकिन पेमेंट में क्या परेशानी है यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. यूनिवर्सिटी ने नोटिस जारी कर बताया कि पेमेंट 17 के बाद पेमेंट किया जा सकता है, अब विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति है कि यूनिवर्सिटी 17 के द्वारा महीने का जिक्र नहीं किया है. अब देखना है कि वीसी की नियुक्ति के बगैर यूजी के विद्यार्थियों को कब तक परेशानी झेलनी पड़ेगी. विदित हो कि कोयलांचल विश्वविद्यालय के वर्तमान वीसी प्रोफेसर अंजनी श्रीवास्तव का कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो गया. इसके बाद हजारीबाग के डीसी कार्यभार संभालेंगे.





