नई दिल्ली : देश भर में अक्टूबर से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन- एसआइआर) शुरू होने की संभावना है. निर्वाचन आयोग की ओर से सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ हो रही बैठक में इस पर सहमति बनी है. सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग ने सभी राज्यों के सीईओ से कहा कि 30 सितंबर तक कागजी कार्यवाही और जरूरी तैयारियां पूरी कर ली जाए. अधिकांश राज्यों ने भरोसा जताया है कि सितंबर के अंत तक पूरी तरह तैयार हो जाएंगे. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि चुनाव आयोग ने देशव्यापी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्यों के मुख्य चुनाव पदाधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की. साढ़े तीन घंटे से अधिक चली उक्त बैठक एवं प्रेजेंटेशन में आयोग ने हर राज्य से मतदाता तस्दीक के लिए स्थानीय स्तर पर मान्य दस्तावेजों की सूची तैयार करने को कहा.



