
चाईबासा : रविवार को भारतीय जनता पार्टी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विपिन पूर्ति का चाईबासा आगमन पर नीमडी न्यू कॉलोनी स्थित भाजपा कार्यालय में अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विपिन पूर्ति को भगवा अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष कुमार राम ने माला पहनाकर एवं मीठा खिलाक स्वागत किया एवं शुभकामना दी। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार करते हुए कहा कि हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता संगठित होकर एकत्रित होकर संगठन कार्य को आगे बढ़ाएंगे। नए-पुराने सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन लेंगे और पश्चिम सिंहभूम में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और मजबूत करेंगे, ताकि आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी की जीत हो। वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण काल चल रहा है हम सभी कार्यकर्ताओं को सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए हम जहां रहते हैं। वहां लोगों को जागरूक करें और यथासंभव सहयोग प्रदान करते रहना है। अभिनंदन कार्यक्रम में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष कुमार राम ,युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप कटियार, बबलू शर्मा, सतीश पुरी, अमित जसवाल, अनंत शयनाम, रंजन प्रसाद, विप्लव सिंह, पिंटू प्रसाद, अमित जायसवाल, शिव कुमार राम, रंजन प्रसाद, मिंटू प्रसाद, देव आनंद कुमार, अक्षय खत्री, दिलीप साव, भोला सोलंकी, दीपक सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।







