
चाकुलिया : प्रखंड की सरडीहा पंचायत के केंदाडांगरी ग्राम में बीती रात अर्जुन राणा के फूस के घर में अचानक आग लग गयी. इससे घर समेत उसमें रखा सारा सामान जल कर राख हो गया. आग लगने से अर्जुन राणा का परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है. घटना की सूचना पाकर जिप सदस्य शिव चरण हांसदा और मुखिया सामसार मुर्मू गांव पहुंचे और प्रभावित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली.
जन प्रतिनिधियों ने बीडीओ से दूरभाष पर बात कर पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की. जन प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को एक तिरपाल, 25 किलो चावल, दो कंबल समेत आर्थिक सहयोग किया. इस दौरान सव्यसची नायक, कुंज महतो, दुर्गा महतो, मदन सबर समेत अन्य लोग उपस्थित थे.





