सरायकेला: आगामी ईद, सरहुल, हिन्दू नववर्ष और रामनवमी को लेकर शुक्रवार को सरायकेला जिला मुख्यालय सभागार में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत सहित जिले के तमाम पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के अलावा जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे. बैठक में सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत ईद, सरहुल, हिंदू नव वर्ष और रामनवमी मनाने का निर्णय लिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने बताया कि आगामी पर्व त्योहार को लेकर शांति समिति के सदस्यों से जो भी प्रस्ताव आए उसको लेकर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए ससमय दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है. वहीं एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि शांति एवं सद्भावपूर्ण तरीके से पर त्योहार संपन्न हो इसको लेकर जिला पुलिस पूरी तरह से तैयार है. किसी भी परिस्थिति से निपटने में जिला पुलिस सक्षम है. संवेदनशील क्षेत्र को चिन्हित कर दंडाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है. अशांति फैलाने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.














