जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी ने रविवार को जमशेदपुर प्रखंड के सरजामदा में सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. साथ ही साथ गुणवत्ता से कार्य करने का निर्देश दिया. खासमहल चौक से परसुडीह, शंकरपुर, सरजामदा, बारीगोड़ा, राहरगोड़ा, ग़दड़ा से होते हुए गोविंदपुर रेलवे फाटक तक सड़क का निर्माण हो रहा है.(नीचे भी पढ़े)
इस पथ के निर्माण की विधायक की अनुशंसा पर 18 करोड़ 41 लाख की लागत से मंगोतिया कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा किया जा रहा है. विधायक ने बताया कि इस सड़क निर्माण को लेकर वह लगातार प्रयासरत रहे विधानसभा से लेकर मुख्यमंत्री तक उन्होंने इस सड़क के विषय को रखा था. इसके बाद इसकी स्वीकृति मिली थी. इसका निर्माण पूरा होने से यहां के लोगों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो जाएगा.




