
सरायकेला : अपराधियों के साथ मुठभेड़ में घायल और बाद में इलाज के दौरान शहीद हुए साहेबगंज जिला बल के जवान चंद्राय सोरेन का पार्थिव शरीर सरायकेला लाया गया. जहां उनके पार्थिव शरीर को दुगनी स्थित पुलिस केन्द्र में श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस दौरान एसपी मोहम्मद अर्शी, एसडीपीओ राकेश रंजन, एसडीपीओ धीरेन्द्र बंका समेत कई पदाधिकारी, जवान व आम लोग मौजुद रहे. सभी ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान एसपी ने शोक व्यक्त करते हुए उनके बलिदान को याद किया तथा शहीद के परिजनों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया. वैसे शहीद का शव कल राजनगर उनके पैतृक गांव रवाना किया जाएगा.

















