राजनगर : सरायकेला-खरसावां के राजनगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां पुलिस ने सरायकेला एसडीपीओ को मिले गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वाहन चोर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्त में आए युवक मझिया टुडू के पास से एक सुमो विक्टा जेएच05एन-0666 बरामद किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
जांच के क्रम में रजिस्ट्रेशन नंबर गलत पाया गया. एसडीपीओ ने बताया कि सख्ती से पूछताछ के क्रम में मझिया टुडू ने अन्य वाहनों के संबंध में जानकारी दी. उसकी निशानदेही पर एक ऑटो रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच05सीजे-2375, एक दो पहिया मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच05सीजे-3275, दो मोटरसाइकिल का लॉक टूटा हुआ, एक डेल कंपनी का मॉनिटर, एक सीपीयू बगैर नंबर का दो मोपेड बाइक बरामद किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि मझिया टुडू का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में भी जेल जा चुका है. मूल रूप से इस गिरोह द्वारा वाहनों का नंबर प्लेट बदलकर खरीद-बिक्री का काम करता है. पूछताछ के क्रम में उसने अपने अपराध स्वीकार कर लिया है जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है.




