
सरायकेला: पिछले एक हफ्ते से जिस तरह कोरोना संक्रमितों के मामले बढ़ रहे हैं, उससे केंद्र सरकार के अलावा राज्य सरकारों की नींद उड़ी हुई है. बुधवार को पीएम मोदी ने कोरोना संक्रमण के दूसरे चरण में बढ़ रहे मामलों पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग बैठक कर इसके रोकथाम को लेकर चर्चा किया. वहीं राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पीएम को कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने को लेकर कारगर कदम उठाए जाने के प्रति आश्वस्त किया. इधर गुरुवार को सरायकेला जिला प्रशासन द्वारा जिले में भीड़भाड़ वाले जगहों एवं दुकानदारों को चेतावनी दिया गया साथ ही जुर्माना भी लगाया गया. जा साथ ही चेतावनी दिया गया कि अगर फिर भी नियम का उल्लंघन करते पाए जाएंगे तो कड़ी कार्यवाई की जाएगी. वहीं सरायकेला एसडीओ ने आम लोगों से वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने और जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है. ज्यादा से ज्यादा सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने और नियमित हाथ धोने एवं मास्क पहनने की अपील की है. उन्होंने बताया, कि कोरोना संक्रमण तेज तेजी से फैल रहा है. ऐसे में वैक्सीनेशन ही बचाव का एकमात्र उपाय है. आम लोगों से वैक्सीन लेने की अपील की.














