
कांड्रा : रविवार को सरायकेला खरसावां जिला के कांड्रा एसबीआई एटीएम परिसर में उस वक्त अफरा- तफरी मच गई जब एटीएम परिसर में एक सांप देखा गया. एटीएम से रुपए निकालने गए एक व्यति ने सांप देखा और इसकी शिकायत की. इधर, मामले की सूचना सरायकेला वन विभाग को दी गई. उसके बाद जिले का एक नामचीन स्नैक कैचर राजा बारीक को वन विभाग ने सूचित किया. जहां सूचना पर पहुंचे राजा बारिक ने घंटों मशक्कत के बाद जहरीले कोबरा सांप को वश में किया और अपने साथ ले गए. विदित हो कि रविवार होने के कारण एटीएम की सुरक्षा में कोई गार्ड नहीं रहता है. रविवार सुबह 8 बजे बैंक का सुरक्षा गार्ड एटीएम खोलने आता है एवं देर शाम 8 बजे बंद करने आता है. गनीमत रही कि इस दौरान एटीएम में कोई बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं किया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. सांप के पकड़े जाने के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली.






