
जमशेदपुर : साउथ सेंट्रल रेलवे के राजमुंद्री में प्री इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होने से साउथ सेंट्रल रेलवे से चलने वाली 4 जोड़ी ट्रेन प्रभावित होगी. वहीं 1 जोड़ी ट्रेन का रूट बदला गया है. यह बदलाव 7 जनवरी तक रहेगा. इसको लेकर 4 जोड़ी ट्रेन 7 जनवरी तक रद्द रहेंगी. इसमें टाटा से चलने वाली टाटा यशवंतपुर टाटा स्पेशल ट्रेन भी शामिल है, जो कि हर शुक्रवार को टाटानगर से यशवंतपुर के लिए चलती है. इसके अलावा हटिया यशवंतपुर हटिया स्पेशल, शालीमार सिकंदराबाद शालीमार स्पेशल, हावड़ा पुडुचेरी हावड़ा स्पेशल शामिल है. वही हावड़ा यशवंतपुर हावड़ा ट्रेन का रूट बदल गया है.




