गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के विभिन्न नदी घाट से हो रहे अवैध बालू की ढुलाई पर प्रतिबंध लगाने के लिए बीती रात प्रभारी सीओ स्मिता नगेशिया और थाना प्रभारी प्रिणन कुमार ने पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से विभिन्न बालू घाटों पर छापामारी की. पदाधिकारियों को नदी घाटों पर कोई वाहन बालू ढुलाई करते नहीं मिला. केवल नदी घाट तक जाने के लिए वाहनों के पहिए का निशान ही मिले. पदाधिकारियों ने उक्त घाटों की और जाने के लिए बनाए गए कच्चे रास्तों को जेसीबी मशीन लगाकर रास्तों को खोदा गया, जिससे ट्रेक्टर और अन्य वाहन नदी तक ना जा पाएं इस कारण सड़क को खोदा गया है. प्रशासन की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. ज्ञात हो कि गुड़ाबांदा प्रखंड के विभिन्न स्वर्णरेखा नदी घाट से बालू माफिया द्वारा रात के अंधेरे में विभिन्न वाहनों से बालू की ढुलाई की जा रही थी जिसकी सूचना पाकर प्रभारी सीओ और थाना प्रभारी ने अवैध बालू खनन पर प्रतिबंध लगाने के लिए देर रात नदी घाट पर छापामारी की है.



