जमशेदपुर : टाटा स्टील के एलडी 3 टीएससीआर डिपार्टमेंटल जेडीसी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें 210 कर्मचारियों ने रक्तदान किया. इस कार्यक्रम में विशेष कर महिलाकर्मियों का योगदान बहुत ही सराहनीय रहा. रक्तदान शिविर का शुभारंभ टाटा मेन हॉस्पिटल के चेस्ट विभाग के डॉक्टर रुद्र प्रताप समांथा एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश कुमार सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश कुमार सिंह ने किया. डॉ समांथा का स्वागत विभागीय चीफ रविंद्र विजय संगवाही एवं विभागीय जेडीसी चेयरमैन शिवरंजन ने पुष्प गुच्छ देकर किया. डॉ रुद्र प्रताप समांथा ने रक्तदान के महत्व को बताया. उन्होंने बोला कि एक यूनिट रक्तदान करके आप तीन लोगों की जान की सुरक्षा कर सकते हैं. (नीचे भी पढ़ें)

रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं होता है. रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है और इससे कोई शरीर को कुछ नुकसान नहीं होता है. उन्होंने कर्मचारियों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया. इस अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, संजीव तिवारी, सहायक सचिव नितेश राज, अजय कुमार चौधरी, श्याम बाबू एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष आमोद दुबे उपस्थित हुए. इस अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट के शैलेश कुमार सिंह एवं महासचिव सतीश कुमार सिंह ने युवा पीढ़ी को आगे जाकर रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया. (नीचे भी पढ़ें)
युवा शक्ति से परिपूर्ण ऊर्जावान एलडी 3 डिपार्टमेंट को इसके लिए प्रोत्साहित किया. इस अवसर पर विभागीय एचआर अधिकारी मणिरत्नम पावल, विभागीय हेड स्वरूप सिन्हा, श्याम पासवान, विक्रम शेखावत, आलोक कुमार, मुकेश कुमार रंजन, विनायक गोपाल, सुभाष गुप्ता, सयानी सुरेश एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे. विभागीय कमेटी मेंबर बंशीधर महतो, मृत्युंजय कुमार, चंदन कुमार गुप्ता, अजय कुमार सिंह, उमेश कुमार सिंह, संजीव पांडा, गिरीश राव, पवन इकहर, शशिकांत बेहरा, गिरीश राव, महाश्वेता मुखर्जी और सुजय दास अन्य उपस्थित थे.



