जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ा है. यह बढ़ोतरी उपभोक्ता मूल्य (सीपीआई) के आधार पर की गई है और इसका लाभ कर्मचारियों को अप्रैल 2026 से मिलेगा. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछली तिमाही (सितंबर से नवंबर 2025) का औसत सूचकांक 147.30 था, जबकि वर्तमान तिमाही (दिसंबर 2025 से फरवरी 2026) में यह बढ़कर 148.43 हो गया है. (नीचे देखे पूरी खबर)
इस प्रकार कुल 1.13 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई है. इस वृद्धि के आधार पर डीए में बढ़ोतरी की गणना की गई है. एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को लगभग 74.50 पॉइंट्स का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी मासिक आय में करीब 223.50 रुपये की बढ़ोतरी होगी. यह राशि अप्रैल 2026 के वेतन में जोडी जाएगी. वहीं ओएस ग्रेड के कर्मचारियों के लिए 1.13 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी तय की गई है. इसके बाद उनका कुल डीए बढ़कर 49.53 प्रतिशत हो गया है.



