जमशेदपुर : टाटा स्टील लिमिटेड द्वारा आयोजित अंतर विभागीय शतरंज प्रतियोगिता 2026 पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. प्रतियोगिता में 16 इकाइयों के कुल 87 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें तीन महिला प्रतिभागी भी शामिल थीं. (नीचे भी पढ़े)

प्रतियोगिता का संचालन पांच अधिकारियों की देखरेख में सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से किया गया. इस प्रतियोगिता में विजेता टाटा स्टील यूआइएसएल के दास भोला नाथ, उपविजेता टाटा स्टील जमशेदपुर ऑपरेशन के अभिषेक झा और द्वितीय उपविजेता टाटा स्टील कलिंगानगर के संजय कुमार स्वाई रहे. समापन समारोह में टाटा स्टील लिमिटेड के चीफ, एलडी3 एवं टीएससीआर, हितेश हसमुखराय शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए. (नीचे भी पढ़े)

वहीं, टाटा स्टील के सिंटर प्लांट के हेड, मैकेनिकल मेंटेनेंस, विवेक कुडवा विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में मौजूद रहे. समारोह में टाटा स्टील के चीफ, स्पोर्ट्स, मुकुल विनायक चौधरी तथा हेड, इवेंट्स एंड ट्रेनिंग सेंटर्स, कैप्टन मनीष सिन्हा भी उपस्थित थे. दोनों ने सभी प्रतिभागियों की प्रतिस्पर्धात्मक भावना और खेल भावना की सराहना की. टूर्नामेंट के निष्पक्ष एवं सुचारु संचालन में योगदान देने वाले अधिकारियों में जयंत कुमार भुइयां, सौखिन कुंडू, दीपक कुमार झा, अनुप कुमार सिंह तथा तिलक राम साहू शामिल थे. उनके प्रयासों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.







