
जमशेदपुर : टाटा स्टील के ट्रेड अप्रेंटिस को मेडिकल की सुविधाएं मिलेगी. चयनित ट्रेड अप्रेंटिस के साथ परिवार को ज्वाइनिंग के बाद ही मेडिकल सुविधाएं दी जा सकती है. टाटा स्टील के चीफ केपेबिलिटी डेवलपमेंट प्रकाश सिंह ने दूरभाष पर बताया कि सारे लोगों की एआइटीटी की परीक्षा हो चुकी है. परीक्षा होने के बाद अब रिजल्ट निकलने का इंतजार किया जा रहा है. जैसे ही रिजल्ट होगा, वैसे ही उनकी बहाली हो जायेगी और फिर मेडिकल की सुविधा शुरू कर दी जायेगी. इसको लेकर जो भी कंफ्यूजन है, उसको दूर करते हुए प्रकाश सिंह ने बताया कि नियम यहीं है कि ज्वाइनिंग के बाद ही परिवार को भी मेडिकल की सुविधा मिलेगी और उसी नियम के तहत ज्वाइनिंग के पहले किसी का मेडिकल कार्ड नहीं बन रहा है.






