जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव एवं यूथ इंटक के राष्ट्रीय महासचिव नितेश राज के नेतृत्व में मंगलवार को रघुनाथ पांडेय का यूनियन कार्यालय में गुलदस्ता देकर अभिनंदन किया गया. टाटा स्टील यूटिलिटी एंड सर्विसेज श्रमिक यूनियन की आमसभा में एक दिन पूर्व रघुनाथ पांडेय को सह सदस्य के रूप में को-ऑप्शन कर लिया गया था. उनका यूनियन का अगला अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है. मौके पर प्रदेश कांग्रेस के नेता कमल किशोर, अग्रवाल, बंटी पांडे, चंदन गुप्ता, सर्वेंद्र झा, राजेश सिंह, शेख रउफ आदि मौजूद थे.














