जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर निवासी टेम्पो चालक आशीष कुमार झा के साथ पार्किंग ठेकेदार राजीव राम ने मारपीट की. इसको लेकर उसने लिखित तौर पर एक शिकायत जमशेदपुर के सिटी एसपी से की है. उसने बताया है कि 29 जुलाई की रात करीब 12.30 बजे वह टाटानगर रेलवे स्टेशन के पार्किंग के बाहर रोड के किनारे भाड़ा कमाने के लिए यात्रियों का इंतजार कर रहा था. उसी वक्त पार्किंग ठेकेदार राजीव राम अपनी स्कार्पियो कार संख्या जेएच 05 9696 से अपने साथ तीन बंदूकधारी और गुंडो को लेकर उसके पास आया. राजीव राम ने कहा कि पार्किंग का टिकट कहा है, दिखाओ. उसने कहा कि वह पार्किंग एरिया से काफी दूर है और सरकारी सड़क पर है. राजीव राम ने कहा कि फिर भी तुमनको 8 घंटे का 8 सौ रुपये देना होगा. (नीचे भी पढ़ें)
उसने कहा कि यह रंगदारी वसूलना हुआ. वह इसकी शिकायत रेलवे के अधिकारियों से करेंगे. इसकी शिकायत मिलते ही राजीव राम ने उसको गाली देने लगा. इसके बाद उसने अपने लोगों को आदेश दिया कि उसको जमीन में गाड़ दो बहुत बोलता है. फिर राजीव राम ने उसको टेम्पो के स्टीयरिंग सीट से खींचकर नीचे रोड पर पटकर और लाठी डंडा और बंदूक के कुंदा से मारना शुरू कर दिया. उनके आदेश पर उसके भाड़े का तीन गुंडा, जो अवैध बंदूक लिये और गोली लिये हुए था, जिसमें मुन्ना और रंजन सिंह भी था, ने मिलकर उसको काफी पिटाई की, बंदूक के कूंदा से मारा. अधमरा जब हो गया, तब उसको छोड़ा और जाते समय राजीव राम के ड्राइवर ने उसको टेम्पो के डैश बोर्ड में भाड़ा से कमाया हुआ तीन हजार रुपये ले लिया और टेम्पो को भी तोड़ दिये और चला गया. इसके बाद लहूलुहान चालक ने जाकर अपना इलाज कराया. उसने सिटी एसपी से कार्रवाई की मांग की है.



