
चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोहरपुर के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर आनंदपुर पुलिस ने सत्यापन के क्रम में बांबे होटल ग्राम कुडना के पास गोवंशीय पशुओं को बरामद किया। गोवंश पशुओं को अज्ञात तीन चार लोगों द्वारा मारते पीटते एक रस्सी में बांधकर ले जाया जा रहा था। पुलिस की गाड़ी को देखकर तीन चार लोग अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल की और भाग गए जानकारी के अनुसार 17 गोवंशीय पशु बैल बरामद किया गया है इस घटना के संबंध में आनंदपुर थाना कांड संख्या 12/ 2020 दिनांक 16/7/ 2020 धारा 414/ 34 भादवि 11A ,11D व 11F पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 एवं 12 1/2 झारखंड गोवंश पशु हत्या प्रतिबंध अधिनियम 2005 की दर्ज किया गया तथा अनुसंधान अंतर्गत है मामला दर्ज किया गया है ।छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक खुर्शीद आलम थाना प्रभारी आनंदपुर, सहायक अवर निरीक्षक विनोद प्रसाद यादव आनंदपुर थाना एवं अंगरक्षक व सशस्त्र बल मौजूद थे।




