
चाईबासा। गुरूवार को जिला परिवहन विभाग के द्वारा माइंनिग क्षेत्र के नोवामुंडी थाना क्षेत्र में चलने वाले वाहनों का औचक जांच अभियान चलाया।इस जांच अभियान के दौरान खनन विभाग व जिला परिवहन विभाग के द्वारा पांच हाईवा को जब्द किया गया। ज्ञात हो की जिला परिवहन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सदर परितोष ठाकुर ने अपने सहकर्मियों के साथ गुरुवार को नोवामुंडी में औचक छापामारी अभियान चला कर ओवर लोड चलने वाले वाहनों का धड़ पकड़ किया गया। जांच अभियान में पांच से सात हाईवा छमता से अधिक गिट्टी लोड कर चल रहा था। निर्धारित मात्रा से अधिक गिट्टी लदे 5 हाइवा एवं 1 डम्फर को जब्त किया है।जब्त वाहनों में- OD09G-0922, OD23-7322,, OD2323A-8849,, OD09C-7608 नम्बर की हाइवा और OD09K-7371 नम्बर का डम्फर शामिल है।जिला परिवहन पदाधिकारी परितोष ठाकुर ने इस सम्बंध में नोवामुंडी थाना में जब्त वाहनों के खिलाफ झारखंड मोटर वाहन करारोपन अधिनियम के तहत धारा 207 एवं 194 दर्ज करवा कर सभी जब्त वाहनों को नोवामुंडी थाना पुलिस के अभिरक्षा में सौंप दिया है।जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा अचानक ओभर लोड वाहनों के धर पकड़ के बाद ओभर लोड लेकर सड़को पर चलने वाले वाहन मालिकों में हड़कम्प मच गया।और सड़कों से गिट्टी लदे भारी वाहनों का परिचालन लगभग ठप्प हो गया है।





