
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन को 4 जून से वापस खोल दिया गया है. काफी दिनों से यूनियन को बंद रखा गया था. कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए यूनियन में कामकाज को बंद किया गया था. इसके बाद तय किया गया है कि शुक्रवार 4 जून से रोजाना सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक यूनियन खुलेगा. रविवार को साप्ताहिक छुट्टी रहेगी. सोमवार से शनिवार तक सुबह 7.30 बजे से रात 11.30 बजे तक सफाई कर्मचारियों को आने का समय निर्धारित की गयी है. इसको तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गयी है. इस दौरान यूनियन के कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण होगा जबकि यूनियन की गतिविधियां तेज होगी.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







