
चाकुलिया : बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने अपने आवासीय कार्यालय में विधायक फंड से स्वीकृत करते हुए पांच योजनाओं का शिलान्यास ऑनलाइन नारियल फोड़ कर किया. मौके पर महंती ने कहा कि कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखकर योजनाओं का शिलान्यास ऑनलाइन किया गया है. इस अवसर पर सरडीहा पंचायत के सापधरा गांव मे पीसीसी सड़क,जुगीतोपा पंचायत के ठेगाडीह मे पीसीसी सड़क, बेंद पंचायत के जगन्नाथपुर गांव में पीसीसी सड़क, लोधाशोली पंचायत के खाड़बांधा गांव मे पीसीसी सड़क, और बड़ामारा पंचायत के चौठिया गांव मे सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया.मौके पर प्रखंड अध्यक्ष साहेबराम मांडी,जिला सह सचिव धनजंय करूणामय,जिला संगठन सचिव डमन माझी,प्रखंड उपाध्यक्ष बलराम महतो,नगर वार्ड पार्षद मो गुलाब,टुलु साव,बेंद पंचायत मुखिया प्रतिनिधि राधा नाथ मुर्मू,चंदनपुर पंचायत मुखिया दाखिन किस्कू,सरडीहा पंचायत के मुखिया समसार मुर्मू,निर्मल महतो,बाड़ामारा पंचायत समिति सदस्य ललिता हांसदा,राम चन्द्र हांसदा,समीर सेना के संयोजक राकेश माहंती,बुबाई दास,प्रकाश गोप,मनोज गोप,राजा राम गोप, विशाल बारिक, शुभदीप दास, बुलबुल मंडल,मंगल हासंदा,मिठुन कर,राहुल गिरी,भागवत टुडु,कुनाराम टुडु समेत अन्य उपस्थित थे.




