
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सर्किट हाउस एरिया के समीप फिल्मी अंदाज में अपराधियों ने गोली चालन की घटना को अंजाम दिया है. वैसे ऊपर वाले का लाख-लाख शुक्र है कि गोली चालन में कोई हताहत नहीं हुआ. मामले की सूचना मिलते ही सिटी एसपी, बिष्टुपुर थाना प्रभारी व अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. इस संबंध में जानकारी देते हुए पिंटू यादव नामक युवक ने बताया कि स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधकर्मी उसे टारगेट करते हुए एक के बाद एक दो गोलियां दागी. गोली चलाने वाले का नाम विशाल धीवर और मनोज धीवर बताया जा रहा है. पिंटू यादव ने बताया कि वह सोनारी न्यू ग्वाला बस्ती में रहता है और विशाल एवं मनोज कदमा में रहता है. (नीचे खबर पूरा देखे और देखे वीडियो)
पूर्व में भी आर्म्स एक्ट और गाड़ी चोरी के मामले में जेल जा चुका है. 2020 में दोस्तों के साथ विवाद हुई थी. जबकि उसने अपने साथ किसी तरह का विवाद होने से इनकार किया. वही सिटी एसपी ने जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा किया. उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. आरोपियों की पहचान कर ली गई है. ये तीनों अपराधी जेल से बाहर निकले है और इस घटना का अंजाम दे रहे हैं. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. (नीचे खबर पूरा देखे और देखे वीडियो)
घटना स्थल से पुलिस ने दो खोखा भी बरामद किया गया है. इधर पीड़ित पिंटू यादव ने भी पुलिस को काफी कुछ बताया है. पिंटू ने बताया की वह अपने साथी बबलू लोहार के साथ बाइक पर जा रहा था तभी सामने से बाइक पर सवार होकर मनोज धीबर और विशाल धीबर एक अन्य युवक के साथ बाइक पर आए और उसे रोककर फायरिंग कर दी. पहली गोली विशाल ने चलाई जबकि दूसरी गोली मनोज ने चलाई. पिंटू ने बताया कि साल 2020 में ही विशाल और मनोज की उनके साथियों के साथ झगड़ा हुआ था. संभवतः इसी वजह से उन्होंने फायरिंग की. मिली जानकारी के अनुसार पिंटू बीते दिनों ही जेल से जमानत पर बाहर आया है, वह मारपीट के मामले में जेल जा चुका है. वहीं विशाल और मनोज भी पूर्व में आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुके है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.






