
जमशेदपुर : टाटा स्टील अपने ज्ञान को समेकित कते हुए उसको भी प्रोफिट सेंटर के रुप में विकसित करने की योजना बनायी है. इसके तहत टाटा स्टील ने अपने ज्ञान को संरक्षित और उसको संवर्धित करने के लिए सेंट्रल व्यवस्था बनायी है, जिसका नाम टाटा स्टील इंडस्ट्रीयल कंसल्टिंग रखा गया है. इसका टारगेट होगा कि ज्ञान और अपने एक्सपर्टाइज के माध्यम से बाजार में बेहतर व्यवस्था खड़ी कर इससे आय के श्रोत विकसित की जाये. केंद्रीय योजना बनायी गयी है, जिसके तहत टाटा स्टील के ज्ञान और एक्सपर्ट को लेकर सीधे कंपनी से बातचीत किया जा सकेगा. इसके तहत यहीं सारे कामकाज को देख सकेंगे. टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने इसके लिए टाटा स्टील इंडस्ट्रियल कंसल्टिंग (टीएसआइसी) का गठन किया है. इसके लिए चीफ बिजनेस परफार्मेंस इनहैंसमेंट ऑपरेशन आइएल 2 स्तर के अधिकारी केशरी कुमार को चीफ टाटा स्टील इंडस्ट्रियल कंसल्टिंग (टीएसआइसी) बनाया गया है. केशरी कुमार के अधीन हेड टीएसआइसी आइएल 3 वेद प्रकाश, आइएल 4 स्तर के मैनेजर बिजनेस डेवलपमेंट टीएसआइसी सलील समीर गुप्ते, आइएल 5 स्तर के मैनेजर बिजनेस डेवलपमेंट बेठा वेंकट नागा मेघना काम करेंगे. इसके अलावा ट्यूब डिवीजन के आइएल 2 स्तर के चीफ सप्लाइ चेन एंड इपीए मैनेजमेंट ट्यूब डिवीजन आशुतोष पाणिग्रही को चीफ बिजनेस परफार्मेंस इनहैंसमेंट ऑपरेशन (कर विजय हर शिखर-केवीएचएस) के पद पर आसीन किया गया है.




