
जमशेदपुर : जमशेदपुर टेल्को थाना क्षेत्र के बारी नगर निवासी मोहम्मद हसन ने बुधवार को थाना में आवेदन दे कर खुद की जान को खतरा बताया है. हसन का कहना है कि केस उठाने के लिए उसे जान से मारने की धमकी मिली है. मंगलवार को नसीबन बिल्डिंग के पास हरवे हथियार से लैस होकर कुछ अपराधियों ने उसे धमकी दी. अपराधियों द्वारा कहा गया कि कोर्ट में उनके पक्ष में बयान नहीं दिया तो वे लोग उसकी हत्या करवा देंगे. मोहम्मद हसन का कहना है कि 14 जनवरी को अफजल अख्तर सैयद जॉर्ज आलम ताज फरहान शेरु और कमाल ने उसके साथ मारपीट की थी, उसके सिर पर गहरी चोट आई थी. इसी मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को जेल भेजा था. जेल भेजे गए आरोपियों की जमानत अर्जी भी कोर्ट ने खारिज कर दी है. इसी मामले को लेकर उनके पक्ष में गवाही देने के लिए उसे जान से मारने की धमकी दी गई है. मामले की जांच कर पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है.





