
जमशेदपुर : टाटा स्टील में इंडस्ट्रियल कंसल्टिंग की स्थापना टाटा स्टील की ओर से की गयी है. इसको देखते हुए आठ अधिकारियों को इस नये इंडस्ट्रियल कंसल्टिंग में भेज दिया गया है. 15 अप्रैल से इन सारे अधिकारियों को भेजा गया है ताकि इसका काम और बेहतर तरीके से किया जा सके. इसके तहत कुल आठ अधिकारियों को टाटा स्टील कंसल्टिंग व एजाइल ट्रांस्फार्मेशन के चीफ केशरी कुमार के अधीन ला दिया गया है. इन आठ अधिकारियों के पदनाम को भी बदल दिया गया है. इसके तहत आइएल 3 स्तर के हेड बीडी माइनिंग व एक्सप्लोरेशन वेद प्रकाश, हेड बीडी एचआरएम व कारपोरेट सर्विसेज आइएल 3 संजय शुक्ला, सीनियर मैनेजर इंडस्ट्रियल मार्केटिंग आइएल 4 सलील समीर गुप्ते, आइएल 4 स्तर के सीनियर मैनेजर नॉलेज व एनेबलिंग सिस्टम जतिन सभरवाल, मैनेजर डिजिटल मार्केटिंग आइएल 4 बेठा वेंकट नागा मेघना को भेजा गया है. दूसरी ओर, हेड बीडी एचआरएम व कारपोरेट सर्विसेज संजय शुक्ला के अधीन तीन अधिकारियों का पोस्टिंग किया गया है, जिसमें सीनियर मैनेजर बिजनेस डेवलपमेंट अशेष प्रसाद, पवन कुमार और धीरज पांडेय को शामिल किया गया है. नये बदलाव को लेकर टाटा स्टील के वीपी एचआरएम अतरई सान्याल ने आदेश जारी किया है. दूसरी ओर, वीपी शेयर्ड सर्विसेज की ओर से दो बदलाव किया गया है. टाटा स्टील के कोक प्लांट के हेड मैकेनिकल मेंटेनेंस आयरन मेकिंग मैकेनिकल मेंटेनेंस असीम कुमार चौधरी का तबादला बैटरी नंबर 10 व 11 आयरन मेकिंग मैकेनिकल मेंटेनेंस के हेड मैकेनिकल मेंटेनेंसे के तौर पर कर दिया गया है. इसी तरह कोक प्लांट के हेड मैकेनिकल मेंटेनेंस आइएल 3 आयरन मेकिंग मैकेनिकल मेंटेनेंस के तौर पर नीतिन कुमार सिंह को पदस्थापित किया गया है. बैटरी नंबर 10 व 11 के हेड के तौर पर उनका पदस्थापन किया गया था.




