• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, June 13, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-saturday-16th-april-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शनिवार 16 अप्रैल 2022

horoscope-know-your-day-saturday-16th-april-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शनिवार 16 अप्रैल 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज आप अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखने में परेशानी अनुभव करेंगे। आपका अजीब रवैया लोगों को भ्रमित करेगा और इसलिए आपमे झुंझलाहट पैदा करेगा। आज रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। किसी धार्मिक स्थान पर जाएं या किसी संत से मिलें, इससे आपके मन को शांति और सुकून मिलेगा। प्यार में थोड़ी निराशा आपको हतोत्साहित नहीं कर सकेगी। इस राशि के छात्र आज मोबाइल पर सारा दिन बर्बाद कर सकते हैं। जीवनसाथी की खराब सेहत के चलते आप चिंताग्रस्त हो सकते हैं। बेहतर भविष्य की योजना बनाना कभी बुरा नहीं होता। आज के दिन का अच्छा प्रयोग आप उज्ज्वल भविष्य की योजना बनाने के लिए कर सकते हैं।

वृष राशि
आज प्रेम की ज्योति जलाएं, वैमनस्य की भावना महंगी पड़ सकती है। यह न केवल आपकी सहन-शक्ति घटाती है, बल्कि आपके विवेक पर प्रश्न चिन्ह लगा देती है और रिश्तों में हमेशा के लिए दरार डाल देती है। आपके माता पिता आपकी फिजूलखर्ची को देखकर आज चिंतित हो सकते हैं और इसलिए आपको उनके गुस्से का शिकार भी होना पड़ सकता है। लोग आपको आशाएं और सपने देंगे, लेकिन असल में सारा दारोमदार आपके प्रयासों पर रहेगा। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगा।आज मौसम के मिजाज की तरह ही दिन में कई बार आपका मिजाज भी बदल सकता है।

मिथुन राशि
आपकी इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं पर डर का साया पड़ सकता है। इसका सामना करने के लिए आपको उपयुक्त सलाह की आवश्यकता है। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। जीवनसाथी से विवाद मानसिक तनाव की ओर ले जा सकता है। बेकार का तनाव लेने की जरूरत नहीं है। जिंदगी का एक बड़ा सबक इस बात को मान लेना है कि बहुत-सी चीजों को बदलना नामुमकिन है। प्यार के दृष्टिकोण से देखें तो आज आप जीवन के रस का भरपूर आनन्द लेने में सफल रहेंगे। अगर आज आप खरीदारी के लिए निकलते हैं, तो कोई अच्छी पोशाक ले सकते हैं। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक विशिष्ट दौर से गुजरेगा। कहीं से उधार वापस मिल सकता है, जिससे आपकी कुछ आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी।

कर्क राशि
दांत का दर्द या पेट की परेशानी आपके लिए समस्या खड़ी कर सकती है। तुरंत आराम पाने के लिए अच्छे चिकित्सक की सलाह लेने में कोताही न बरतें। जल्दबाजी में निर्णय न लें। आज अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते वक्त दूसरे की सलाह अवश्य लें। पारिवारिक सदस्य या जीवनसाथी तनाव की वजह बन सकते हैं। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। शादीशुदा जिंदगी के मोर्चे पर हालात थोड़े मुश्किल रहे हैं, लेकिन अब आप सुधरते हालात महसूस कर सकते हैं। आज आप किसी दोस्त या करीबी रिश्तेदार से अपने दिल के गम साझा कर सकते हैं।

सिंह राशि
आपको अपनी असली क्षमताओं को पहचानने की आवश्यकता है, क्योंकि आपमें क्षमता की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है। सट्टेबाजी से फायदा हो सकता है। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियां अच्छा अवसर साबित होंगी। आप प्रेम की आग में धीरे-धीरे ही सही, लेकिन लगातार जलते रहेंगे। आज ऐसे बर्ताव करें जैसे कि आप ‘सुपर-स्टार’ हैं, लेकिन सिर्फ उन चीजों की ही प्रशंसा करें जो उसके लायक हैं। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई बाहरी व्यक्ति दूरी पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप दोनों मिलकर संभाल लेंगे। आपके परिजन अपने साथ आपको किसी जगह ले जाएंगे। हालांकि शुरुआत में आपकी कुछ खास दिलचस्पी नहीं होगी, लेकिन बाद में आप उस अनुभव का भरपूर आनंद उठाएंगे।

कन्या राशि
आपका हंसमुख स्वभाव दूसरों को प्रसन्न रखेगा। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में बढ़ोतरी करेगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियां निकालने की आदत को दरकिनार करें। आप महसूस करेंगे कि आपके जीवनसाथी में शहद से भी ज्यादा मिठास है। आप बहुत कुछ करना चाहते हैं, फिर भी मुमकिन है कि आप आज चीजों को बाद के लिए टाल दें।

तुला राशि
आपका नकारात्मक व्यवहार दोस्तों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। ऑफिस के कामकाज में अधिक व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है। प्रेम भगवान की पूजा की ही तरह पवित्र है। यह आपको सच्चे अर्थों में धर्म व आध्यात्मिकता की ओर भी ले जा सकता है। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। आपके प्रेम को देखकर आज आपका प्रेमी गदगद हो जाएगा। दिन अच्छा हैं आज आपका प्रिय आपकी किसी बात पर खिलखिलाकर हंसेगा।

वृश्चिक राशि
शकी स्वभाव के चलते आपको हार का मुंह देखना पड़ सकता है। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई अवसर उत्पन्न होंगे। बच्चे की पढ़ाई के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। इस समय जो समस्याएं आपको झेलनी पड़ रही हैं, वे क्षणिक हैं और समय के साथ वे खुद-ब-खुद समाप्त हो जाएंगा। आपका प्रेमी आज आपकी बातों को सुनने से ज्यादा अपनी बातें कहना पसंद करेगा। जिसकी वजह से आप थोड़े खिन्न हो सकते हैं। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। बागबानी करना आपके लिए सुकून भरा हो सकता है। इससे पर्यावरण को भी लाभ पहुंचेगा।

धनु राशि
आप जो शारीरिक बदलाव आज करेंगे, वे निश्चित तौर पर आपके रूप-रंग को आकर्षक बनाएगा। दिन बहुत लाभदायक नहीं है, इसलिए अपनी जेब का ध्यान रखें और जरूरत से ज्यादा खर्चा न करें। आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। आज आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जिसकी वजह से घरवालों के साथ समय बिताने का आपका प्लान खराब हो सकता है। आंखें दिल की बातें बयान कर देती हैं। यह दिन अपने जीवनसाथी के साथ इसी भाषा में बात करने के लिए है। अगर आप अपने दिन को थोड़ा बेहतर व्यवस्थित करें, तो अपने खाली समय का पूरा सदुपयोग कर काफी काम कर सकते हैं।

मकर राशि
प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोतरी नजर आ रही है। कुछ भी चालाकी भरे काम को करने से बचें। मानसिक शांति के लिए इस तरह के कामों में से दूर रहें। एक लम्बा दौर जो काफी समय से आपको दबोचे हुए था, समाप्त हो चुका है, क्योंकि जल्दी ही आपको आपका जीवन-साथी मिलने वाला है। आज अपने लिए वक्त निकालकर अपने जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। हालांकि इस दौरान आप दोनों के बीच थोड़ी बहुत कहासुनी हो सकती है। आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ। आपको उनसे कोई बढ़िया सरप्राईज मिल सकता है। अगर कोई छोटा व्यक्ति भी आपको सलाह दे तो उसे सुनें क्योंकि कई बार छोटे लोगों से आपको जीवन को जीने की बड़ी सीख मिल जाती है।

ADVERTISEMENT

कुंभ राशि
आलस्य और कम ऊर्जा-स्तर आपके शरीर के लिए प्वाइजन का काम करेंगे। किसी सृजनात्मक काम में स्वयं को व्यस्त रखना बेहतर रहेगा। साथ ही बीमारी से जूझने के लिए खुद को उत्साहित करते रहें। दिन चढ़ने पर धन का आगमन हो सकता है। कोई नया रिश्ता न सिर्फ लंबे वक्त तक कायम रहेगा, बल्कि फायदेमंद भी साबित होगा। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार बहुत गहरा है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकाल पाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। कई लोग साथ तो रहते हैं, लेकिन उनके जीवन में रोमांस नहीं होता। लेकिन यह दिन आपके लिए बेहद रोमानी होने वाला है। अपने साथी के लिए कोई बेहतरीन पकवान बनाना आपके फीके पड़े रिश्तों में गर्मजोशी भर सकता है।

मीन राशि
आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएं, उन पर विचार करें। लेकिन धन तभी लगाएं जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें। दोस्त और पारिवारिक मित्र आपका उत्साह बढाएंगे। सावधान रहें, क्योंकि कोई आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। आपका व्यक्तित्व और लोगों से थोड़ा अलग है आप अकेले वक्त बिताना पसंद करते हैं। आज आपको अपने लिए वक्त तो मिलेगा लेकिन ऑफिस की कोई समस्या आपको सताती रहेगी। जीवनसाथी का व्यवहार आपको नागवार गुजरेगा। धीरे-धीरे ही सही लेकिन जिंदगी अब ट्रैक पर आ रही है। इस बात का अहसास आज आपको होगा।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Saturday 13th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 13 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 13th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 13 जून 2026

June 13, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 12th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 12 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 12th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 12 जून 2026

June 12, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 11th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 11 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 11th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 11 जून 2026

June 11, 2026
Next Post

tata-steel-vehicle-movement-oppossed-टाटा स्टील में दोपहिया वाहनों के मूवमेंट को लेकर लगाये गये पाबंदियों का विरोध शुरू, टाटा वर्कर्स यूनियन पहुंचे कर्मचारी और कमेटी मेंबर, कहा-नया आदेश पैदा करेगा समस्या

tata-steel-timing-new-changes-implemented-टाटा स्टील में कर्मचारियों के दोपहिया वाहनों पर पाबंदी लागू, कर्मचारियों में ऊबाल, टाटा वर्कर्स यूनियन की रजामंदी के बाद ही मैनेजमेंट ने लिया फैसला, टाटा वर्कर्स यूनियन के खिलाफ कर्मचारियों में भारी गुस्सा, निशाने पर संजीव चौधरी, सतीश सिंह और शैलेश, लग चुकी है अंदर ही अंदर आग, पढ़े

jamshedpur-mango-theft-मानगो में दिनदहाड़े घर में ठेला लगाकर कर ली चोरी, एक चोर पकड़ाया, अन्य चोर भागने में सफल, दिनदहाड़े हुई घटना से दहशत

jamshedpur-mango-theft-मानगो में दिनदहाड़े घर में ठेला लगाकर कर ली चोरी, एक चोर पकड़ाया, अन्य चोर भागने में सफल, दिनदहाड़े हुई घटना से दहशत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Saturday 13th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 13 जून 2026

Jamshedpur medical negligence : कदमा के नर्सिंग होम में ऑपरेशन से पहले मरीज की बिगड़ी तबीयत, महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था को लेकर पुलिस और गृह रक्षकों में विवाद, थानेदार के व्यवहार से होमगार्ड जवानों में गुस्सा, देखिये – video

Jamshedpur mgm hospital inspection : एमजीएम अस्पताल में चेकिंग अभियान, नशीला पदार्थ जब्त, देखिये – video

tata steel employees news : टाटा स्टील के कर्मचारी ले सकते हैं वीजी गोपाल स्कॉलरशिप, इस दिन तक ये लोग कर सकते हैं आवेदन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur medical negligence : कदमा के नर्सिंग होम में ऑपरेशन से पहले मरीज की बिगड़ी तबीयत, महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था को लेकर पुलिस और गृह रक्षकों में विवाद, थानेदार के व्यवहार से होमगार्ड जवानों में गुस्सा, देखिये – video

Jamshedpur mgm hospital inspection : एमजीएम अस्पताल में चेकिंग अभियान, नशीला पदार्थ जब्त, देखिये – video

tata steel employees news : टाटा स्टील के कर्मचारी ले सकते हैं वीजी गोपाल स्कॉलरशिप, इस दिन तक ये लोग कर सकते हैं आवेदन

jamshedpur labour department : जमशेदपुर में श्रम मामलों को लेकर हुई सुनवाई, कई मसलों का हुआ निबटारा

jamshedpur bjp neeraj singh : भाजपा नेता नीरज सिंह ने मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता पर बोला हमला, गरीबों के पानी पर राजनीति बंद करें मानगो की मेयर, निःशुल्क जल सेवा रोकना अमानवीय और जनविरोधी कृत्य

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News