
जमशेदपुर : पश्चिम सिंहभूम ज़िले के गुदड़ी थानाक्षेत्र में नरसंहार के बाद सभी सात शवो का पोस्टमार्टम कराया गया. डीएसपी सुधीर कुमार के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा के बीच शवो का पोस्टमार्टम कराया गया. वीडियो रिकॉर्डिंग और मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पोस्टमार्टम कराया गया.

इस दौरान यह खुलासा हुआ कि काफी बेरहमी से सातो को मारा गया था और सिर कलम किया गया था. दूसरी ओर पश्चिम सिंहभूम के एसपी इंद्रजीत महथा ने खुद गांव का दौरा किया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के दौरान गांव के लोग एसपी इंदरजीत महथा को कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने स्वशाशन व्यवस्था को मंजूरी दी है तो पुलिस क्यो आ रही है.
इस मामले को लेकर दो एफआईआर दायर किया गया है. गांव के लोगों की ओर से मृतकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है जबकि मृतकों के परिजनों के बयान पर हत्या का मुकदमा दायर किया है.







