
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत रामलीला मैदान के पास हिंदू लाइन निवासी विजय कुमार की पत्नी चंदा सिंह को उसकी देवरानी ने बुधवार शाम रॉड और लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिया. घटना के वक्त पति विजय कुमार अपने बच्चे को ट्युशन छोड़ने गए थे. जानकारी मिलने पर चंदा साकची थाना में शिकायत करने पहुंची. पुलिस ने पहले चंदा को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया. यहां चंदा का इलाज चल रहा है. उसे अंदरुनी चोटें आई है. चंदा ने बताया कि पति विजय कुमार प्राईवेट कार चालक है. बुधवार को उसकी जेठानी शाली सिंह अपने बच्चे रिंकू सिंह और राज सिंह के साथ उसके कमरे में आई और घर से भागने की बात कहते हुए गाली गलौज करने लगी. मना करने पर सभी ने लाठी-डंडे और रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया. जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई. चंदा ने बताया कि शीला सिंह पूर्व में भी मारपीट कर चूकी है. इस मामले में साकची थाना में लिखित शिकायत की गई है.








