
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर पुलिस ने मारपीट मामले में फरार चल रहे बिरसानगर जोन नंबर 1बी आंध्रा समिति निवासी रजत पाठक को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा. रजत बीते तीन माह से फरार चल रहा था. बिरसानगर थाना प्रभारी ने बताया कि 12 नवंबर 2019 को बिरसानगर थाना में टेल्को एन टाइप निवासी मधुसूदन ने मारपीट का मामला दर्ज कराया था. इसी मामले में रजत तीन माह से फरार चल रहा था. न्यायालय से गिरफ्तारी का वारंट निकलने के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





