
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत सीटू तालाब के पास शाम होते ही नशेड़ियों का अड्डा लगा रहता है. यहां विधायक फंड से पांच सोलर लाइट लगाई गई थी जिससे नशेड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. इस समस्या से निपटने के लिए नशेड़ियों ने सोलर लाइट को ही गायब कर दिया. रात 9 बजे स्थानीय लोगों ने इलाके में अंधेरा पाकर जांच की तो पाया कि सोलर लाइट नहीं है जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. स्थानीय लोगों के अनुसार मौके पर लगे पांच सोलर लाइट को नशेड़ी अपने साथ ले गए. लोगों के अनुसार इलाके में नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है. इससे निपटने के लिए विधायक सरयू राय ने पांच सोलर लाइट लगवाई थी ताकि अंधेरा ना रहे. लाइट लग जाने से इलाके में नशेड़ियों को नशा करने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद उन्होंने लाइट की ही चोरी कर ली.




