
जमशेदपुर : जमशेदपुर से दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने एनएच गए टेल्को के युवक राहुल राज (32) का शव रविवार सुबह भिलाई पहाड़ी के पास नग्न अवस्था में बरामद किया गया. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम हाउस के शव गृह में रखवा दिया. इधर पुलिस ने मृतक की पहचान की और इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी. सूचना पाकर मृतक के पिता मनोज सिंह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और राहुल की हत्या का शक उसके दोस्तों पर जताते हुए पुलिस को सारी जानकारी दी. पुलिस राहुल के दोस्त निमेष सिंह और अवतार सिंह गोल्डी को हिरासत में लेकर थाने मे पूछताछ कर रही है. मृतक राहुल केबुल कंपनी के पास प्राइवेट जॉब करता था. उसकी पत्नी और चार साल का एक बेटा भी है. (नीचे भी पढ़ें)

पिता मनोज ने बताया कि रात नौ बजे निमेष सिंह और अवतार सिह राहुल को बर्थडे पार्टी मनाने की बात कहकर हाइवे की ओर ले गए, जहां सभी ने खूब शराब पी. इसी बीच दोनों ने मिलकर राहुल के पूरे कपड़े खोल दिए और कार से उसे उतारकर दौड़ाने लगे. स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि देर रात 2 बजे राहुल सड़क पर नशे की हालत में नग्न अवस्था में इधर उधर दौड़ता रहा. वह कई बार वाहनों से टकराने से भी बचा पर अंत में एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौत हो गई. मनोज ने बताया कि निमेष ने उन्हें फोन कर गलत जानकारी दी थी कि राहुल पेशाब करने के लिए कार से उतरा और फिर गायब हो गया. मनोज ने दोनों दोस्तो पर हत्या का शक जताया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.





