
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके मुसाबनी थाना क्षेत्र में राह चलते लोगों को पिस्टल का भय दिखाकर लूट करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनकी निशानदेही में पुलिस ने लूटे गए समान और पिस्टल को भी बरामद किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कपाली डैमडुबी निवासी अमरुद्दीन अंसारी, अरबाज आलम, मो आजाद, गौस नगर निवासी मो अनीस, शेख आसिफ और मुसाबनी के महुलबेड़ा निवासी जुनैद फिरोज शामिल है. घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी मुसाबनी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि 4 दिसंबर को बाइक सवार तीन अपराधियों ने टेटाबदिया पुलिस पर एक बाइक सवार को मारपीट कर घायल कर दिया था और उसकी बाइक लूट ली थी वहीं सड़कघुटू जहेरथान के पास एक युवती से टेंपू में सवार होकर कुछ युवकों ने एक युवती से उसका मोबाइल छीन लिया था. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर एक टीम का गठन कर अनुसंधान शुरु किया गया. अनुसंधान के क्रम में सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने मो आजाद के घर से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया और लूटी गई बाइक के पार्ट्स को शेख आसिफ के गैरेज से बरामद किया गया. इनके द्वारा लूटे गए समानों को इसी तरह टुकड़ों में कर बेच दिया जाता था. उन्होने बताया कि पकड़ाए गए अपराधियों में अमरुद्दिन और मो आजाद पूर्व में जेल जा चुके है. सभी घटना को अंजाम देने के बाद कपाली में जाकर छुप जाते थे. सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. (नीचे देखे पूरी खबर)

छापेमारी दल में ये थे शामिल
डीएसपी मुसाबनी चंद्रशेखर आजाद, जादूगोड़ा थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा, मुसाबनी थाना प्रभारी राजा दिलावर, डुमरिया थाना प्रभारी विनोद टुडू, मुसाबनी थाना एसआई सुरेंद्र कुमार महतो, मानगो थाना एसआई शशि शंकर सिंह, कपाली ओपी के एएसआई विधायक प्रसाद यादव, एएसआई संतोष कुमार के अलावा सशस्त्र बल शामिल है.




