• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, October 11, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

कोरोना काल में रोज मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाने वालों के समक्ष भुखमरी कि स्थिति, कोलाबदिया की वृद्धा को ग्रामीणों ने गांव में घुसने से रोका

कोरोना काल में रोज मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाने वालों के समक्ष भुखमरी कि स्थिति, कोलाबदिया की वृद्धा को ग्रामीणों ने गांव में घुसने से रोका
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

राजन सिंह

चाकुलिया : कोरोना संक्रमण के कारण रोजाना मेहनत-मजदूरी करने वाले लोगों के समक्ष भुखमरी कि स्थिति उत्पन्न हो गयी है. चाकुलिया के स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के बगल में पेड़ के नीचे रह कर 10 लोग किसी तरह जीवन यापन कर रहे हैं. पेड़ के नीचे कोलबादिया गांव निवासी फुलमनी सोरेन, निमाई गोप, सलमा हांसदा, पार्वती मुर्मू, समेत अन्य पेड़ के नीचे रात गुजार रहे हैं. पेड़ के नीचे रह रही महिला और वृद्धा ने बताया कि कोरोना के पूर्व वे रोज ट्रेन से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाकर उनके द्वारा निर्मित सामग्रियों को बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती थीं, परंतु लाकडाउन होने से ट्रेनों और बसों का परिचालन बंद है. ऐसे में वे बेरोजगार हो गये हैं. उनके पास घर भी नहीं है. विगत तीन माह से सभी पेड़ के नीचे रह रही हैं.

उन्होंने बताया कि एक माह पूर्व प्रखंड कार्यालय से चावल मिला था वह भी समाप्त हो गया है. किसी तरह यहां-वहां मांगकर गुजर-बसर कर रही हैं. कोरोना के डर से लोग उन्हें भीख भी नहीं दे रहे हैं. कोरोना के इस दौर में उनके समक्ष परिवार का भरण-पोषण करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वे सभी पेड़ के नीचे टकटकी लगाए बैठी रहती है कि काश कोई व्यक्ति आये उनकी मदद के लिए. शाम होते ही उनकी आशा की किरण सूर्य की किरण के साथ ढ़ल जाती है और उनके हाथ निराशा ही आती है. उन्होंने कहा कि गर्मी में दिन और रात पेड़ के नीचे रह कर गुजार देती हैं, परंतु जब बरसात होती है तब वे सभी किसी की झोपड़ी में जाकर या बंद दुकान की बरामदे में बैठ कर रात गुजारती हैं.

कोलबादिया निवासी वृद्धा ट्रेन में सफर कर दातुन, झाड़ू बेच करती थी गुजारा, लॉकडाउन ने किया बेरोजगार, गांव में नही आने दे रहे हैं ग्रामीण
कोरोना संक्रमण का खौफ लोगों में है. कोरोना का किस कदर लोगों में खौफ है यह चाकुलिया में देखने को मिल रहा है. कोरोना संक्रमण के कारण प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के कोलबादिया गांव निवासी फूलमनी सोरेन (63) वृद्धा अपने गांव-घर नहीं जा पा रही हैं. वह पिछले तीन माह से चाकुलिया के नाया बाजार स्टेशन जाने वाली सड़क के किनारे रेलवे ट्रेक के बगल में एक इमली पेड़ के नीचे रात गुजार रही हैं. वृद्धा ने अपना दर्द सुनाते हुए कहा कि वह ट्रेन में सफर कर दातुन और झाड़ू बेचकर किसी तरह अपना जीवन-बसर कर रही थीं. कोरोना के कारण सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी.

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन होने से उसके समक्ष बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न हो गई है और वह लॉकडाउन के समय से लेकर अब तक स्टेशन के पास इमली पेड़ के नीचे विगत तीन माह से रह रही हैं. एक दो बार प्रखंड कार्यालय से उन्हें चावल मिला था. उससे किसी तरह अब तक अपना पेट पालती रहीं. फिलहाल चावल समाप्त हो चुका है. वह पुन: चावल लेने के लिए प्रखंड कार्यालय गई थीं, परंतु चावल नही मिला. फिलहाल वह इधर-उधर मांग कर गुजर-बसर कर रही हैं. फूलमनी सोरेन ने कहा कि वर्षा होने पर वह रात में किसी झोपड़ी में जाकर रात गुजारती हैं. वह अपने गांव-घर लौटी थीं, परंतु ग्रामीणों ने उन्हें गांव में घुसने नहीं दिया. फूलमनी ने बताया कि ग्रामीणों ने उनसे कहा कि तुम बाजार में काम करती हो बाजार में ही रहो, बाजार से कोरोना बीमारी गांव में मत लाओ. यह कह कर ग्रामीणों ने उन्हें गांव से लौटा दिया, तब से वह चाकुलिया रेलवे स्टेशन के निकटस्थ इमली पेड़ के नीचे रह रही हैं.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Jamshedpur airforce day celebration : पूर्वी सिंहभूम पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने समारोह पूर्वक मनाया भारतीय वायु सेना दिवस, सेना के तीनों अंगों के पूर्व सैनिक सपरिवार हुए शामिल
खबर

Jamshedpur airforce day celebration : पूर्वी सिंहभूम पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने समारोह पूर्वक मनाया भारतीय वायु सेना दिवस, सेना के तीनों अंगों के पूर्व सैनिक सपरिवार हुए शामिल

October 11, 2026
Jamshedpur bjp sonari mandal : भाजपा सोनारी मंडल ने भादूडीह में पार्टी कार्यक्रम में की शिरकत, पूर्व आजसू नेता हरेलाल महतो ने थामा भाजपा का दामन
खबर

Jamshedpur bjp sonari mandal : भाजपा सोनारी मंडल ने भादूडीह में पार्टी कार्यक्रम में की शिरकत, पूर्व आजसू नेता हरेलाल महतो ने थामा भाजपा का दामन

October 11, 2026
Jamshedpur rural sp visits hata puja pandal : ग्रामीण एस पी ने हाता चौक दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण, पूजा कमिटी से सीसीटीवी कैमरे व हेल्प डेस्क मंच बनाने को कहा
खबर

Jamshedpur rural sp visits hata puja pandal : ग्रामीण एस पी ने हाता चौक दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण, पूजा कमिटी से सीसीटीवी कैमरे व हेल्प डेस्क मंच बनाने को कहा

October 11, 2026
Next Post
चक्रधरपुर कोविड अस्पताल में कोरोना मरीज की संदिग्ध मौत, परिजनों में मचाया हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप

चक्रधरपुर कोविड अस्पताल में कोरोना मरीज की संदिग्ध मौत, परिजनों में मचाया हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप

पश्चिमी सिंहभूम : पीएलएफआई शनिचर सुरीन के दस्ता का एक सदस्य गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम : पीएलएफआई शनिचर सुरीन के दस्ता का एक सदस्य गिरफ्तार

संथाली गायक व अभिनेता स्व मसांग हांसदा के शोकाकुल परिजनों से मिले विधायक रामदास सोरेन, दी सांत्वना, कहा-समाज के लिए है अपूरणीय क्षति

संथाली गायक व अभिनेता स्व मसांग हांसदा के शोकाकुल परिजनों से मिले विधायक रामदास सोरेन, दी सांत्वना, कहा-समाज के लिए है अपूरणीय क्षति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur hungama in mgmch : जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल में वृद्ध की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, अस्पताल परिसर में की तोड़फोड़, मशीन भी की गई क्षतिग्रस्त

Jamshedpur singer’s devotional song to be reaeased today : आज रिलीज हो रहा है जमशेदपुर के चंचल गोस्वामी का भक्ति गीत, ‘मां का सजा है दरबार’ टी-सीरीज से होगा जारी

Jamshedpur bench press and deadlift team achievments : ऑल बंगाल बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप 2026 में झारखंड टीम का शानदार प्रदर्शन, कन्हैया कुमार सिंह के नेतृत्व में गई 15 सदस्यीय टीम ने जीते 48 पदक

Jaamshedpur bjym seva sankalp campaign : भाजयुमो ने सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघीडीह में किया सेवा कार्य, क्षेत्र के जरूरतमंदों एवं बुजुर्गों के बीच किया मच्छरदानी का वितरण

Horoscope Know Your Day Sunday 11th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 11 अक्टूबर 2026

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur hungama in mgmch : जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल में वृद्ध की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, अस्पताल परिसर में की तोड़फोड़, मशीन भी की गई क्षतिग्रस्त

Jamshedpur singer’s devotional song to be reaeased today : आज रिलीज हो रहा है जमशेदपुर के चंचल गोस्वामी का भक्ति गीत, ‘मां का सजा है दरबार’ टी-सीरीज से होगा जारी

Jamshedpur bench press and deadlift team achievments : ऑल बंगाल बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप 2026 में झारखंड टीम का शानदार प्रदर्शन, कन्हैया कुमार सिंह के नेतृत्व में गई 15 सदस्यीय टीम ने जीते 48 पदक

Jaamshedpur bjym seva sankalp campaign : भाजयुमो ने सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघीडीह में किया सेवा कार्य, क्षेत्र के जरूरतमंदों एवं बुजुर्गों के बीच किया मच्छरदानी का वितरण

East singhbhum district international agarwal sammelan – पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का 8 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य समापन, 50 वर्षीय दंपतियों का सम्मान और पुरस्कार वितरण

Jamshedpur mgm hospital problem : एमजीएम अस्पताल में इलाज में कोताही व परिजनों से दुर्व्यवहार पर मानगो झामुमो में रोश, पार्टी कार्यकर्ताओं का दल अधीक्षक से मिला

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News