
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत डिमना रोड पारसनगर निवासी धर्मेंद्र सिंह की पत्नी सरिता सिंह घर से नकद रुपये और गहने लेकर एक आर्मी के जवान के साथ भाग गई. सरिता अपने साथ अपनी छह साल की बेटी को भी लेकर चली गई है. मंगलवार को इस मामले को लेकर धर्मेंद्र सिंह एसएसपी से मिलकर शिकायत करने पहुंचा. धर्मेंद्र ने बताया कि वह ऑटो चालक है. उसकी शादी को आठ साल हो चुके हैं. कुछ दिनों से पत्नी किसी और से फोन पर बात कर रही थी. शक होने पर जब भी वह पत्नी से पूछताछ करता तब उसकी पत्नी उसे गालियां देने लगती. 6 दिसंबर को जब वह रात को ऑटो चलाकर वापस घर पहुंचा, तो अपनी पत्नी और बच्ची को घर पर नहीं पाया. घर से डेढ़ लाख रुपए और गहने भी गायब थे. धर्मेंद्र ने बताया कि पत्नी सौरभ नामक युवक के साथ है जो खुद को आर्मी का जवान बताता है.





