
जमशेदपुर : कोल्हान समेत पूरे झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. राजस्थान में आज यानी मंगलवार को राजस्थान से सटे इलाके में साइक्लोनिक सरकुलेशन बन रहा है. इससे असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि एक झारखंड में एक बार फिर से नए पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने मिलेगा. जिसका असर झारखंड में कल यानी बुधवार से होगी. पूर्वानुमान अनुसार बुधवार शाम से बादल छाए रहेंगे. 24 फरवरी (गुरुवार) और 25 फरवरी (शुक्रवार) को राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. इस दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. वहीं 26 फरवरी (शुक्रवार) सुबह तक राज्य में इसका असर दिखेगा, जिसके बाद 27 फरवरी से मौसम साफ रहेगा. वहीं पश्चिमी विक्षोभ खत्म होने के बाद न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी. इस दौरान गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है.



