जमशेदपुर: मानगो एनएच-33 के पास मारुति शोरूम के सामने बंद पड़े गोदाम में अचानक संध्या 7:00 बजे आग लग गई. बगल में सटे रामचंद्र सिंह काम्प्लेक्स के लोग और दुकानदार बाहर निकल गए. उन्हें लगा कि कहीं आग की लपटें रामचंद्र सिंह काप्लेक्स में ना आ जाए. रामचंद्र सिंह कांप्लेक्स के मालिक दीपक सिंह ने भाजपा नेता विकास सिंह को दूरभाष पर आग लगने की सूचना दी. सूचना मिलते ही भाजपा नेता विकास सिंह ने मानगो फायर स्टेशन में फोन कर आग लगने की सूचना देते हुए मौके में पहुंचकर पहले स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया.(नीचे भी पढ़े)

कुछ मिनटों के बाद ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके में पहुंचकर आग में काबू पाया. आग में काबू पाते ही काम के लोग राहत महसूस किया.स्थानीय लोगों ने बताया कि गोदाम काफी दिनों से बंद था अंदर में क्या सामान होने जानकारी नहीं है, मौके में पहुंचे विकास सिंह ने कहा कि मानगों का फायर ब्रिगेड स्टेशन काफी सक्रिय है. मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, संदीप शर्मा, अक्षय पांडे, विपिन श्रीवास्तव ,संजय मुखर्जी, बाबू सिंह, दीपक सिंह , कुणाल सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.



